पूर्णिया, जुलाई 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सर्वोदय समाज द्वारा टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित कटिहार गौरव सम्मान समारोह में पूर्णिया के चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिकित्सक डॉ. तारकेश्वर कुमार को कटिहार गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद तथा कटिहार की महापौर उषा अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. तारकेश्वर कुमार के चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण, मरीजों के प्रति संवेदनशीलता एवं समाजहित में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई। इस सम्मान के लिए डॉ. तारकेश्वर कुमार ने सर्वोदय...