रांची, सितम्बर 3 -- रांची। एसआर डीएवी पुंदाग के प्राचार्य डॉ. तापस घोष को सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी (एआरओ), झारखंड जोन-जे के पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सुपरवाइजरी हेड तंत्रनाथ झा और विजय कुमार ने कहा कि यह नई जिम्मेदारी उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण का प्रमाण है। डॉ. घोष ने सफलता का श्रेय सहयोगियों को देते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता डीएवी के शैक्षणिक मानकों को नई ऊंचाई देने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...