दरभंगा, दिसम्बर 5 -- दरभंगा। रोटरी क्लब, दरभंगा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जीएस झा को डिस्ट्रिक्ट 3250 का डिस्ट्रिक्ट लिटरेसी चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 गर्वनर डीजीई अनु रणनांगन ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी है। डॉ. झा 2017-18 में रोटरी क्लब, दरभंगा के प्रेसिडेंट रह चूके हैं। साथ ही वे 2019-20 में असिस्टेंट गर्वनर भी रह चूके हैं। अपने समय में लिटरेसी पर किए गए कार्य को देखते हुए उन्हें इस कार्य के लिए नियुक्त किया गया है। इसके तहत उन्हें सरकारी स्कूलों में ई लर्निंग, टीचर्स ट्रेनिंग, हैप्पी स्कूल, एडल्ट लिटरेसी व चाइल्ड डेवलपमेंट पर टीम बनाकर पूरे डिस्ट्रिक्ट 3250 के क्लब लीडर को मोटीवेट करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.