डॉ. ज्योति प्रकाश और डॉ. केएएन शाहदेव निदेशक नियुक्त
रांची, अगस्त 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने अपने संबद्ध और अंगीभूत महाविद्यालयों के प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए नए निदेशकों की नियुक्ति की है। विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार को जारी दो अलग-अलग अधिसूचनाओं के अनुसार डॉ. ज्योति प्रकाश और डॉ. केएएन शाहदेव को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिसूचना के मुताबिक, अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. ज्योति प्रकाश को डायरेक्टर (इन-चार्ज), एफिलिएटेड कॉलेजेज नियुक्त किया गया है। वहीं, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट स्टडीज विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर (एसजी) डॉ. केएएन शाहदेव को डायरेक्टर (इन-चार्ज), कॉन्स्टिट्यूएंट कॉलेजेज की जिम्मेदारी दी गई है।दोनों निदेशक अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से अपने पद पर बने रहेंगे। यह अतिरिक्त कार्यभार उनके नियमित शिक्षण दायित्वों के साथ-साथ चलेगा।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.