डॉ. जोसेफ मेलागांडी ने चिकित्सा प्रभारी का लिया पदभार
चाईबासा, जून 9 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगन्नाथपुर को नया चिकित्सा प्रभारी मिल गया है। सोमवार को सुबह 11 बजे डॉ. जोसेफ मेलागांडी ने चिकित्सा प्रभारी का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया। डॉ. मेलागांडी ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। शुरुआती चरण में अस्पताल की वर्तमान व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों एवं चुनौतियों का विस्तृत आकलन किया जाएगा। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राज्य के सभी 188 सीएचसी होंगे अपग्रेड, एफआरयू में तब्दील किए जाएंगे नए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.