मुजफ्फरपुर, जनवरी 1 -- मुजफ्फरपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय के संस्थापक डॉ. जगदीश साहू की जयंती गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने डॉ. जगदीश साहू द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. साहू ने महाविद्यालय की स्थापना कर क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार की मजबूत नींव रखी, जो आज भी प्रेरणास्रोत बनी हुई है। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष राजनीति विज्ञान डॉ. हरिश्चंद्र प्रसाद यादव, अध्यक्ष दर्शनशास्र डॉ. रमेश कुमार विश्वकर...