नैनीताल, नवम्बर 7 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष पीसी तिवारी ने पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. जंतवाल के साथ उनका जुड़ाव छात्र जीवन से था। कॉलेज के दिनों से शुरू हुआ साथ उत्तराखंड राज्य आंदोलन और विभिन्न जनसंघर्षों तक बना रहा। वह एक पुराने संघर्षशील साथी थे, जिनके साथ अनेक यादें जुड़ी हैं। तिवारी ने कहा कि डॉ. जंतवाल का निधन उत्तराखंड के जनआंदोलनों और राजनीतिक संघर्षों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार, मित्रों और आंदोलनकारी साथियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- Almora News: पूर्व विधायक जंतवाल के निधन पर शोकशोक...