खगडि़या, सितम्बर 13 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि बिहार में कृषि एवं किसान हितों के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले उद्यमी डॉ. चिकलीत कुमार शर्मा को द राइज अवार्ड 2026 कम्युनिटी इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. शर्मा एस.बी.एग्रो फार्म्स के संस्थापक-सह-मैनेजिंग पार्टनर हैं। पटना में शुक्रवार को आयोजित ग्लोबल राइज 2026 सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...