हल्द्वानी, मार्च 27 -- हल्द्वानी। डॉ. चंद्रशेखर सिंह टोलिया को नगर निगम का नया नगर स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया गया है। सीएचसी हल्दूचौड़ में कार्यरत डॉ. टोलिया ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट सहित निगम के अन्य कार्मिक मौजूद रहे। वहीं, इस पद पर कार्यरत डॉ. मनोज कांडपाल की स्वास्थ्य विभाग में डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस अधिकारी के उनके मूल पद पर वापसी हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...