कटिहार, जून 30 -- मनिहारी। रामेश्वर यादव महाविद्यालय मनिहारी के प्रांगण मे मंगलवार को शिक्षक प्रतिनिधि के लिए सर्वसम्मति से डॉ. गोपाल कृष्ण यादव निर्विरोध चुने गए हैं। शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव को लेकर पूर्णिया विश्व विधालय द्वारा राजकीय डिग्री कालेज कुरसैला के प्राचार्य डाक्टर विलास कुमार झा को प्रेक्षक नियुक्त किया गया था । प्रेक्षक की उपस्थिति मे आरवाईएम कालेज के शिक्षकेतर कर्मचारियो ने ध्वनि मत से गोपाल कृष्ण यादव को निर्विरोध शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव लिया । प्रेक्षक ने बताया कि गोपाल कृष्ण यादव शिक्षक प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं । आरवाईएम कालेज के प्राचार्य नित्यानंद मंडल ने बताया कि शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव निर्दशिका 2021 के आलोक मे कराया गया है । यह भी पढ़ें- कॉलेज शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में प्रो. सुजीता कुमारी निर्विरोध निर्वाचित...