बांदा, अगस्त 25 -- अतर्रा। अतर्रा कस्बा के बजरंग नगर निवासी आईआईटी बांबे में तैनात प्रोफेसर डॉ. गोपाल दीक्षित को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए 'एंग एल्युमनी अचीवर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। देश के पहले आईआईटी खड़गपुर के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सिल्वर जुबली समारोह में में उन्हें पुरस्कार मिला। आइआइटी खड़गपुर के इस सम्मान समारोह में प्रो.दीक्षित को आईआईएससी बैंगलोर के प्रो. श्रीराम रामास्वामी (एफआरएस), आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रो. सुमन चक्रवर्ती तथा खड़गपुर के डीन एल्युमनी अफेयर्स प्रो. सिद्धार्थ मुखोपाध्याय ने अवार्ड सौंपा। प्रो. गोपाल कस्बा निवासी कृष्णदत्त दीक्षित के पुत्र हैं। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलना जनपद ही नहीं, बुंदेलखंड के लिए गौरव की बात है। आईआईटी बांबे में कार्यरत प्रो. दीक्षित ने आईआईटी खड़गपुर से अपनी पीएचडी. पूरी की और इसक...