बिजनौर, मार्च 19 -- अफजलगढ़। यहां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संयुक्त रूप से डॉ. केशव राव बालिराम हेडगेवार तथा झूलेलाल जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य प्रकाश वीर आर्य ने डॉ. हेडगेवार जी के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने भैया-बहनों सहित अन्य उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. हेडगेवार हिंदुओं को संगठित करके भारत को एकता के सूत्र में बांधना चाहते थे। उन्होंने 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की तथा चिकित्सा व्यवसाय छोड़ कर पूर्ण कालिक संघ के कार्यों में लग गए। उन्होंने अच्छे व्यक्तित्व निर्माण के लिए संघ द्वारा शाखाओं का संचालन प्रारंभ कराया। दूसरी ओर झूलेलाल के जीवन वृत्त प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि सिंध प्रांत में जन्मे झूलेलाल ने मुस्लिम आक्रांताओं से हिंदुओं की...