बरेली, अक्टूबर 25 -- आईवीआरआई के राष्ट्रीय पशु चिकित्सा विज्ञान पुस्तकालय के मुख्य तकनीकी अधिकारी एवं प्रभारी डॉ. केवलानंद कांडपाल को कृषि पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। एसोसिएशन ऑफ एग्रीकल्चरल लाइब्रेरियन्स एंड डॉक्यूमेंटलिस्ट्स ऑफ इंडिया (एएएलडीआई) ने यह सम्मान 23-24 अक्टूबर को चेन्नई में आयोजित पांचवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया। उन्हें यह पुरस्कार कृषि पुस्तकालयों के विकास, ज्ञान के संरक्षण एवं प्रसार तथा पुस्तकालय सेवाओं को प्रभावी बनाने में दीर्घकालीन योगदान और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए दिया गया। यह भी पढ़ें- Nainital News: प्रो. मनोज कुमार आर्या बने कुमाऊं विवि के शोध निदेशक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...