लखनऊ, अप्रैल 26 -- डॉ. केयर होम्योपैथी हॉस्पिटल, इंदिरानगर की ओर से रविवार को मरीजों और चिकित्सकों के सम्मान में 'थैंक यू डॉक्टर' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने अपने पुराने एवं नए मरीजों को आमंत्रित कर उनके साथ आत्मीय मुलाकात की तथा स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। अस्पताल के डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ ने मरीजों को सर्टिफिकेट, मोमेंटो एवं उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों और डॉक्टरों के बीच विश्वास, अपनापन और सम्मान के रिश्ते को और मजबूत करना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...