डॉ. कृष्णप्रकाश सुधांशु को मिला डॉ. तारा सिंह विशिष्ट राष्ट्रीय सम्मान 2026
कोडरमा, अगस्त 21 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। विशुनपुर रोड निवासी व पंजाब नेशनल बैंक के अवकाश प्राप्त प्रबंधक डॉ. कृष्णप्रकाश सुधांशु को हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. तारा सिंह विशिष्ट राष्ट्रीय सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्वर्ग विभा, नई मुंबई द्वारा प्रदान किया गया। बैंकिंग सेवा में रहते हुए भी डॉ. सुधांशु की साहित्य के प्रति गहरी रुचि रही। उन्होंने कविता, गजल एवं क्षणिकाओं के माध्यम से अपनी साहित्यिक पहचान बनाई। इसके अलावा वे मगही कवि के रूप में विभिन्न साहित्यिक मंचों पर अपनी रचनाओं का मंचन कर चुके हैं। उनकी रचनाएं अनेक पत्र-पत्रिकाओं में भी प्रकाशित होती रही हैं। डॉ. सुधांशु की लेखनी में साहित्य की विभिन्न विधाओं का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिलता है। उनकी प्रकाशित कृतियों में 'हिन्दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.