भागलपुर, मई 3 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि एनटीपीसी कहलगांव स्थित जीवन ज्योति अस्पताल के नये मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ) के रूप में डॉ. कृष्णकांत चौधरी ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। वे डॉ. सुष्मिता सिंह के स्थान पर नियुक्त हुए हैं, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गईं। केंद्रीय मुख्यालय के निर्देश पर पदभार संभालने वाले डॉ. चौधरी शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। वे एनटीपीसी कोरबा से स्थानांतरित होकर जून 2025 में कहलगांव परियोजना में योगदान दे चुके हैं। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में डॉ. तिर्की, डॉ. अमित पॉल, बबीता चौरसिया, डॉ. विकास कुमार, उप अधिकारी सुरेश कुमार आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.