किशनगंज, अप्रैल 5 -- पोठिया। निज संवाददाता शनिवार को बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन बीएसडीएम के अंतर्गत "मृदा एवं जल परीक्षण लैब तकनीशियन वी थ्री विषय पर 49 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय अर्राबाड़ी किशनगंज में किया गया। यह कार्यक्रम बिहार कृषि विश्वविद्यालय बीएयू सबौर के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह के नेतृत्व तथा डॉ. के. सत्यानारायण, एसोसिएट डीन-सह-प्राचार्य, डीकेएसी के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में कुल 21 प्रशिक्षु नामांकित हुए हैं तथा यह कार्यक्रम 4 अप्रैल से 23 मई 2026 तक संचालित होगा। उद्घाटन सत्र में डॉ. बिरेंद्र प्रसाद, विश्वविद्यालय प्रोफेसर-सह-मुख्य वैज्ञानिक, उपस्थित रहे। उन्होंने सतत कृषि उत्पादन एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए मृदा एवं जल परी...