किशनगंज, अगस्त 22 -- पोठिया। निज संवाददाता गुरुवार को डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम-2026 का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 20 अगस्त से लगातार 2 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, विभिन्न अकादमिक इकाइयों, पाठ्यक्रमों, सुविधाओं एवं संस्थागत गतिविधियों से परिचित कराना है। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता-सह-प्राचार्य डॉ. के. सत्यनारायण ने किया। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्...