किशनगंज, अगस्त 19 -- पोठिया, निज संवाददाता। डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज में 16 अगस्त से 22 अगस्त तक गाजर घास उन्मूलन सप्ताह का आयोजन प्राचार्य डॉ. के. सत्यानारायणन के दिशा-निर्देश में किया गया, जो बीते चार दिनों से जारी है। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के प्रभारी अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार की टीम व विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अयोन अलीपात्रा की टीम के संयुक्त सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया। अभियान के दौरान महाविद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में गाजर घास का उन्मूलन किया गय। विद्यार्थियों व स्थानीय लोगों को गाजर घास के दुष्प्रभावों, पहचान एवं नियंत्रण के वैज्ञानिक उपायों के बारे में जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, में गाजर घास उन्मूलन सप्ताह का आयोजन आयोजित उन्मूलन सप्ताह में विद्यार्...