किशनगंज, दिसम्बर 18 -- पोठिया। निज संवाददाता डॉ. कलाम कृषि कॉलेज अर्राबाड़ी में बुधवार को सामाजिक दायित्व एवं मानव सेवा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक दिवसीय भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित रक्तदान शिविर जहां समाज के जरूरतमंद एवं गंभीर रोगियों के लिए रक्त उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण मध्यम है। वहीं युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के एसोसिएट डीन सह प्राचार्य डॉ. के. सत्यनारायण ने की। कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में डॉ. महेश कुमार, प्रभारी प्रकोष्ठ, ने संपूर्ण आयोजन की व्यवस्था एवं संचालन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न किया। रक्तदान शिविर में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम, सदर अस्पताल के डॉ. अनवर आलम, ए.वाई.एस. फिजिशियन, सुबोध कुमार साह, सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.