डॉ. कमल उसरी का रेलवे कर्मचारियों ने किया स्वागत
प्रयागराज, जुलाई 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ओपीएस, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के समर्थन में आयोजित 20 दिवसीय जन जागरण यात्रा से लौटने पर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री डॉ. कमल उसरी का प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत सभा की अध्यक्षता यूनियन के केंद्रीय महामंत्री मनोज पांडेय ने की।डॉ. उसरी ने कहा कि संगठन पुरानी पेंशन, रेलवे कर्मचारियों के हितों और निजीकरण के विरोध में संघर्ष जारी रखेगा। कार्यक्रम में सैय्यद इरफात अली, राम किशोर, रंजीत, दीपक कुमार, राज कुमार, संतोष वर्मा, वीके यादव, अरुण कुमार, अमित रंजन, राकेश नामदेव और लालमन पटेल समेत अन्य रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- युवा रेल कर्मचारियों को श्रम कानूनों का दिया प्रशिक्षण यह भी पढ़ें- पेंशनरों ने उठाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.