गोपालगंज, अप्रैल 8 -- हथुआ।गोपेश्वर महाविद्यालय,हथुआ में बुधवार को सर्वसम्मति से शिक्षक संघ का चुनाव किया गया। इस चुनाव का पर्यवेक्षण वरीय शिक्षक प्रो.डॉ.महेश कुमार चौधरी एवं डा.जमालुद्दीन ने किया। जिसमें सर्वसम्मति से डॉ.कमर तबरेज को अध्यक्ष,डॉ.मंजय कुमार ठाकुर को उपाध्यक्ष,डॉ. मनोज कुमार को सचिव,प्रो.सीमा कुमारी को संयुक्त सचिव,प्रो.अमित कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में प्रो.राजेश्वर बैठा,डॉ.सुबोधकुमार,डॉ.राजेश कुमार रत्नाकर,डॉ.अमरेन्द्र कुमार,डॉ.सन्तोष कुमार गुप्ता,डॉ. विवेकानंद तिवारी,प्रो.हीरामन राम,डॉ.संजय कुमार सुमन, डॉ.निधि कुमारी,प्रो.आदित्य कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...