बोकारो, जनवरी 9 -- डॉ. एस. राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन चिकसिया चास की ओर से बीएड सत्र 2024-26 व 2025-27 के विद्यार्थियों के लिए नगर स्थित सिटी पार्क में एक दिवसीय पिकनिक का आयोजन किया गया। इस पिकनिक का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता व मानसिक ताजगी को बढ़ाना था। इस दौरान सभी प्रशिक्षुओ में अत्यंत अनुशासन, उर्जा व उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में कॉलजे के प्रभारी प्राचार्य मो. गुलाम रसूल अंसारी, सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने पिकनिक के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों तथा सामूहिक भोज का आनंद लिया। विद्यार्थियों ने इस आयोजन के लिए कॉलेज प्रबंधन व शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस प्रोग्राम के को-ऑर्डिनेटर हरेन्द्र कुमार साव व रीमा रानी सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...