बोकारो, दिसम्बर 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डॉ. एस. राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, चिकसिया चास के प्रांगण में झारखंड आंदोलन के महान नेता स्व. विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में उनकी तस्वीर पर प्राचार्य ,सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, बीएड सत्र 2024-26,2025-27 व डीएलएड सत्र 2024-26, 2025-27 के सभी विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शक्ति प्रकाश सिंह ने स्व. विनोद बिहारी महतो के जीवन संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला व वि‌द्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...