बेगुसराय, जून 11 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चिकित्सा जगत के प्रख्यात चिकित्सक एवं कालाजार अनुसंधान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले 95 वर्षीय डॉ. एस.के. लाल के निधन पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से शोकसभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता अशोक कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत चिकित्सक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि मिथिला की धरती पर जन्मे डॉ. लाल को अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों से आकर्षक प्रस्ताव मिले थे, लेकिन उन्होंने राष्ट्रसेवा को प्राथमिकता देते हुए स्वदेश लौटकर बिहार स्वास्थ्य सेवा में योगदान दिया। यह भी पढ़ें- डॉ. एस.के. लाल को मरणोपरांत पद्मश्री देने की मांग उनकी नियुक्ति बेगूसराय सदर अस्पताल में हुई, जहां उन्होंने हजारों मर...