प्रयागराज, जुलाई 26 -- प्रयागराज। कॉल्विन अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके चौधरी को चिकित्सा उपचार स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में निदेशक पद पदोन्नति दी गई है। डॉ. चौधरी ने फरवरी, 2025 में कॉल्विन में कार्यभार ग्रहण किया था। 16 माह के कार्यकाल में उन्होंने अस्पताल में नई सुविधाएं शुरू कराईं, जिसका लाभ मरीजों को मिल रहा है। इसमें डीलेक्स प्राइवेट रूम, हृदय रोगियों के लिए स्टेमी केयर सेंटर, इमरजेंसी वार्ड, ईटीपी और नवीन पुनर्वास पोषण केंद्र शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...