डॉ. एमके तिवारी बने जिला अस्पताल के नए पीएमएस
रुद्रपुर, जून 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमके तिवारी ने सोमवार को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के दौरान अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया और शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद डॉ. तिवारी ने मरीजों की समस्याएं सुनीं और कई मरीजों की स्वास्थ्य जांच भी की। इस दौरान उनके कार्यालय के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। डॉ. तिवारी वर्ष 2013 से रुद्रपुर जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्ष 2017 से 2019 तक पारिवारिक कारणों से अवकाश पर रहने के बाद उन्होंने दुबारा अस्पताल में कार्यभार संभाला। यह भी पढ़ें- कॉल्विन के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बने निदेशक, दी बधाई अपने कार्यकाल के दौरान वह वरिष्ठ फिजिशियन के साथ-साथ वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.