कानपुर, दिसम्बर 14 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व अधिष्ठाता डॉ. एनके शर्मा को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में सम्मानित किया गया। 13वें अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में यह पुरस्कार दिया गया। डॉ. शर्मा ने भारतीय ज्ञान परंपरा अवसर एवं चुनौतियां विषय पर शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय ज्ञान परंपरा पर जानकारी दी। कहा, भारतीय ज्ञान प्रणाली कृषि में सदियों पुरानी परंपराओं स्थानीय ज्ञान और प्राकृतिक संसाधनों के टिकाऊ प्रयोग पर आधारित मुख्य रूप से जल संरक्षण, जैविक खेती, फसल चक्र और मिट्टी परीक्षण जैसी विधियों को कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र एवं आईसीआर जैसी संस्थाएं आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़कर बढ़ावा दि...