प्रयागराज, मई 27 -- मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय की को शासन ने उनके पद से हटा दिया है। डॉ. पांडेय के स्थान पर अस्थि रोग विभाग के आचार्य डॉ. एके वर्मा को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मूलरूप से जौनपुर के रहने वाले नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. वर्मा 10 वर्षों से अस्थि रोग विभाग में प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं। संयुक्त सचिव चिकित्सा शिक्षा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, डॉ. वर्मा को बतौर प्राचार्य अतिरिक्त वेतन भत्ता देय नहीं होगा। निवर्तमान प्राचार्य डॉ. पांडेय ने एक जुलाई, 2025 को पदभार संभाला था। इससे पहले वे प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य थे। यह भी पढ़ें- प्रो. एके वर्मा बने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पांडेय को पद हटाए जाने से पीछे 20 मई को अधिवक्ताओं और डॉक्टरों क...