दरभंगा, जनवरी 31 -- दरभंगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज के पूर्व अध्यापक एवं चिकित्सा विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ए.के. गुप्ता को शुक्रवार को इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियंस (आईसीपी) की प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पटना के बापू सभागार में आयोजित एनुअल कॉन्फ्रेंस ऑफ एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया (एपीकॉन) के 81वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीआरए विवि, मुजफ्फरपुर के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने डॉ. गुप्ता को फेलोशिप प्रदान की। कार्यक्रम में आईसीपी के डीन डॉ. गिरीश माथुर, आईसीपी के चेयरमैन व एपीआई के मानद सचिव डॉ. पुनीत सक्सेना, एपीआई के संयुक्त सचिव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे। डॉ. गुप्ता को यह सम्मान योग एवं जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के क्ष...