हल्द्वानी, अप्रैल 19 -- हल्द्वानी। देहरादून में आयोजित 'इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स उत्तराखंड' के अधिवेशन के दौरान, देवभूमि सोसायटी ऑफ पीडियाट्रिक्स उत्तराखंड द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी (नैनीताल) के बाल रोग विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु रखोलिया को 'एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड' से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. रवि सहोटा, डॉ. हंस वैश, डॉ. शांतनु, डॉ. राकेश और डॉ. मधु रतूड़ी ने डॉ. रखोलिया को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। अधिवेशन में राज्य के विभिन्न जनपदों से आए बाल रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...