हल्द्वानी, अप्रैल 19 -- हल्द्वानी। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स उत्तराखंड के अधिवेशन देहरादून में देवभूमि सोसायटी ऑफ पीडियाट्रिक्स उत्तराखंड ने चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में बाल रोग विभाग की एचओडी डॉ. ऋतु रखोलिया को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. रवि सहोटा, डॉ. हंस वैश, डॉ. शांतनु, डॉ. राकेश, डॉ. मधु रतूड़ी ने डॉ. रखोलिया को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यों की प्रशंसा की। अधिवेशन में विभिन्न जनपदों से आए हुए बाल रोग विशेषज्ञ शामिल हुए। यह भी पढ़ें- डॉ. ऋतु रखोलिया 'एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड' से सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...