डॉ. ऋतु को मिली पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी में फैलोशिप
हल्द्वानी, जून 18 -- हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. ऋतु रखोलिया ने 12 महीने का 'पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी एंड डवलपमेंट' फैलोशिप कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह कार्यक्रम इमरजेंसी क्राइसिस मैनेजमेंट सॉल्यूशंस द्वारा आयोजित किया गया, जो इंटरनेशनल एक्रीडिटेशन ऑर्गेनाइजेशन से मान्यता प्राप्त है। इसे स्टेटपल्स, यूएसए और लर्न इएम, ऑस्ट्रेलिया का सहयोग प्राप्त है। फैलोशिप के दौरान डॉ. रखोलिया ने तंत्रिका रोगों, विकासात्मक विकारों, न्यूरोलॉजिकल आकलन और आधुनिक उपचार पद्धतियों का गहन अध्ययन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से ऑटिज्म, विकास में देरी, मिर्गी व अन्य तंत्रिका रोगों के बेहतर उपचार में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.