फतेहपुर, मई 31 -- फतेहपुर। जनपद को नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) मिल गए हैं। शासन ने कानपुर नगर में एसीएमओ के पद पर कार्यरत डा. उदय भान सिंह को जिले का नया सीएमओ नियुक्त किया है। रविवार को जारी आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग में इसकी चर्चा रही। गौरतलब है कि करीब तीन माह पूर्व तत्कालीन सीएमओ डा. राजीव नयन गिरी सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद जिले में नियमित सीएमओ की तैनाती नहीं हो सकी थी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी का प्रभार डा. इश्तियाक अहमद के पास था और वही विभागीय कार्यों का संचालन कर रहे थे। अब डा. उदय भान सिंह की तैनाती से स्वास्थ्य विभाग को स्थायी नेतृत्व मिल गया है। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्ति के बाद जिला अस्पताल लौटे डॉ. राजीव नयन गिरी माना जा रहा है कि उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभागीय योजनाओं के क्रिय...