वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी। दिव्यांग बंधु डॉ. उत्तम ओझा को प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए गठित राज्य सलाहकार बोर्ड का दूसरी बार तीन साल के लिए सदस्य नियुक्त किया है। डॉ. ओझा ने मुख्यमंत्री और दिव्यांग जनशक्तिकरण विभाग के मंत्री नरेंद्र कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के समग्र विकास के लिए वह कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...