मोतिहारी, जुलाई 20 -- मोतिहारी। नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चिकित्सा सेवा में विशेष सेवा के लिए प्रदेश आईएमए अध्यक्ष डॉ आशुतोष शरण को एमिनेंट डॉक्टर पर्सनेलिटी अवार्ड व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ जसबीर शरण को अकादमिक अवार्ड से सम्मानित किया। इस समारोह में विभिन्न दिग्गजों को रक्षा मंत्री ने 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया। सम्मानित किए गए प्रमुख डॉक्टरों में डॉ. भरत अग्रवाल, डॉ. एके पटेल, डॉ. नवीन डैंगडॉ, (प्रो.) एस. राजसेकरन शामिल रहे । डॉक्टर आशुतोष शरण और डॉक्टर जसबीर शरण की इस उपलब्धि पर मोतिहारी चिकित्सकों ने दी है। बधाई देनेवालों में वरिष्ठ चिकित्सक व बिहार चेप्टर फिजिशियन एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ डी नाथ,आईएमए अध्यक्ष डॉ टीपी सिंह ,डॉ...