मथुरा, जनवरी 7 -- श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय ललित महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को हुआ। पहले दिन प्राचीन श्रीहरिदासपीठ मंदिर में आराध्यसेवा, सम्मान समारोह व सुगम संगीत सभा के धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन हुए। मुख्य अतिथि बांके मंदिर हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य सेवायत आचार्य दिनेश गोस्वामी ने कहा कि आचार्य ललित ने स्वामी हरिदास बिहारी महाराज की रसोपासना का व्यापक प्रचार किया। विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय सेवायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य योगेंद्र बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि ललित महाराज का व्यक्तित्व तथा कृतित्व समाज के लिए आदर्श है। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार आशुकवि आचार्य प्रेम बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि ललितबल्लभाचार्य सादा जीवन उच्च विचार के पर्याय थे। इससे पूर्व इष्टसेवा, सांस्कृतिक संरक्षण एवं सम...