मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी के यांत्रिकी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के सम्मान में शनिवार को संस्थान परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। डॉ. श्रीवास्तव के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (जीसीई) वैशाली के प्राचार्य पद पर नियुक्त होने पर संस्थान परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह के दौरान प्राचार्य प्रो. एमके झा, प्रो. गुलशन कुमार एवं डॉ. प्रमोद कुमार ने डॉ. आशीष को सम्मानित किया। उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि डॉ. आशीष के नेतृत्व में यांत्रिकी विभाग की प्रगति हुई है। डॉ. आशीष ने कहा कि उन्हें अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक जीवन में जो कुछ भी सीखने का अवसर मिला, उसमें एमआईटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : बसहा डायट...