गाज़ियाबाद, जुलाई 23 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी में फिजिशियन और डायबिटोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत डॉ. आलोक रंजन को मोटापा प्रबंधन के क्षेत्र में विश्व स्तरीय एससीओपीई (स्कोप) प्रमाणन से सम्मानित किया गया है। यह सर्टिफिकेट विश्व मोटापा महासंघ द्वारा प्रदान किया जाता है। डॉ. रंजन मधुमेह और मेटाबॉलिक संबंधी रोगों के उपचार के साथ-साथ शोध कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...