कन्नौज, अप्रैल 14 -- नगर पंचायत तालग्राम में मंगलवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 135 वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों व लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात चेयरमैन मोहसिन खान ने सभी उपस्थित लोगों के साथ माल्यार्पण किया। इस दौरान सभासद उमेश चंद्र, जयश्री, अतुल गुप्ता, बाहर अंसारी, राजेश शर्मा, नरेंद्र शाक्य, पंकज ठाकुर, डॉ. अजीत यादव, अरशद खान, कादिर मंसूरी, राशिद अंसारी सहित नामित सभासद जीतू प्रजापति व अमित राठौर भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के आदर्शो पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना इस...