गोरखपुर, दिसम्बर 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता नागरिक सुरक्षा कोर प्रखंड सिविल लाइन द्वारा 63वें स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में वार्डन सम्मान, नारी शक्ति सम्मान व कवि सम्मेलन का आयोजन दो चरणों में हुआ। प्रथम चरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी, उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह, चीफ वार्डन डॉ. संजीव गुलाटी व अन्य गणमान्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान राष्ट्रपति पदक प्राप्त अखिलेश ओझा सहित कई अधिकारियों व स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। नारी शक्ति सम्मान के तहत डॉ. आकृति पाण्डेय, अनीता अग्रवाल समेत पांच महिलाओं को सम्मान मिला। दूसरे चरण में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले वार्डनों को सम्मानित किया। स्थापना दिवस ...