अलीगढ़, अप्रैल 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर पुलिस अलर्ट है। शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। रविवार को अधिकारियों ने पीएसी व पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च भी किया। वहीं, शोभायात्रा के चलते मंगलवार सुबह 12 बजे से रूट डायवर्ट रहेगा। सिविल लाइन क्षेत्र के घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क से मंगलवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो कठपुला, रसलगंज चौराहा, सराय हकीम, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मीरुमल की प्याऊ चौराहा, मामू भांजा, आगरा रोड, शीशियापाड़ा, दुबे का पड़ाव चौराहा, डीएस कॉलेज, छर्रा अड्डा पुल, नौरंगाबाद होते हुए आंबेडकर पार्क पर संपन्न होगी। इसे लेकर मंगलवार दोपहर 12 बजे से शोभायात्रा की समाप्ति तक रूट डायवर्ट रहेगा। सीओ यातायात नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बौनेर तिराहा, ओजोन सिटी कट की तर...