मुरादाबाद, मार्च 22 -- मुरादाबाद। आंबेडकर पार्क सिविल लाइंस में डॉ. आंबेडकर मेमोरियल कमेटी उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व बुद्ध वंदना से की गई। 15 मार्च को डॉ. आंबेडकर मेमोरियल कमेटी के द्विवार्षिक चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट आदित्य श्रीवास्तव एवं अजय वंश ने संगठन की प्रांतीय, जनपदीय एवं महानगर शाखाओं को आंबेडकर पार्क में शपथ ग्रहण के दौरान शपथ दिलाई। इस दौरान कई पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष रूप सिंह भारती व संचालन प्रांतीय महामंत्री वंश बहादुर ने किया। कमेटी के संरक्षक वीर सिंह ने सभी पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। शाखा प्रांतीय कार्यकारिणी में ...