कुशीनगर, अप्रैल 15 -- कुशीनगर। जिले की 70 सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों का संरक्षण, सुदृढ़ीकरण व सौंदर्यीकरण कराया जायेगा। इसके लिए जिला स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महापुरुषों के सम्मान व उनके विचारों के संरक्षण के उद्देश्य से शुरू की गई डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत कायाकल्प होगा। योजना को लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने सर्वे कार्य शुरु कर किया।इस योजना के तहत जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में चयनित मूर्तियों का विकास किया जायेगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 10-10 स्थलों का चयन कर कुल 70 स्मारकों का सर्वेक्षण कर सूची तैयार की जा रही है। यह भी पढ़ें- प्रदेशभर में बाबा साहेब, रविदास-वाल्मिकी की मूर्तियों को मिलेगी छत-दीवार योजना के तहत मूर्तियों की सुरक्षा के लिए टिकाऊ शेड ...