प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान समारोह अभियान के तहत चिलबिला स्थित एक पैलेस में अनुसूचित मोर्चा के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में डॉ. भीमराव आंबेडकर के अनुयायियों की भारी संख्या में उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. प्रभाशंकर पांडे ने अपने उद्बोधन में डॉ. आंबेडकर के जीवन चरित्र, उनके संघर्षों एवं समाज सुधार में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के आदर्शों, संविधान निर्माण में उनकी भूमिका एवं समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु किए गए कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- बाबा साहब ने सबको दिलाया बराबरी का दर्जा: दद्दन मिश्र उन्हों...