रुडकी, अप्रैल 18 -- रुड़की, संवाददाता। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने समाज में समानता, न्याय और अधिकारों की स्थापना के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय गोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आज का भारत बाबा साहब के सिद्धांतों पर आगे बढ़ रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर महान विधिवेत्ता, समाज सुधारक और दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताया और समाज के हर वर्ग को शिक्षित और सशक्त बनाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही सरकार : पल्टूराम यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.