वाराणसी, फरवरी 12 -- चिरईगांव (वाराणसी), संवाद। कुछ राजनीतिक दल के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने बुधवार को पचरांव कम्पोजिट विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को बंधक बनाकर परिसर का घेराव दिया। उनका आरोप था कि विद्यालय के कार्यालय से डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो हटा दी गई है। विद्यालय में रंगाई-पुताई का काम चलने से प्रधानाध्यापक के कार्यालय में लगी महापुरुषों की फोटो लैब रूम में रखवाई गई थी। जिन्हें काम पूरा होने के बाद लगवा दिया गया, लेकिन महात्मा गांधी और डॉ. आंबेडकर की फोटो सीलन से खराब होने से नहीं लगवाई गई। प्रधान फूलचंद को नई फोटो के लिए सूचना दी गई थी। जो बुधवार को लगनी थी। लेकिन इस बीच दोपहर में यह अफवाह फैल गई कि विद्यालय से डॉ. आंबेडकर की फोटो गायब कर दी गई है। इसके बाद स्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक छोटूराम, बसपा नेता डॉ...