बांका, जून 18 -- बांका, एक संवाददाता। बेलारी गांव में मंगलवार की रात करीब 10 बजे दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है।

घटना का विवरण दास टोला के ग्रामीणों ने मोहम्मद कुरवान एवं मिथलेश झा के बीच हुई लड़ाई के दौरान प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह दास टोला के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि बाबा साहेब की प्रतिमा उनके सम्मान और आस्था का प्रतीक है, जिसे क्षतिग्रस्त किए जाने से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

ग्रामीणों की मांग मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचे और लिखित शिकायत देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रतिमा की मरम्मत कराने तथा घटना की न...