बांका, अप्रैल 2 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर बुधवार को कटोरिया नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राधेमोहन दास ने की। बैठक के दौरान आगामी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती को भव्य एवं आकर्षक तरीके से मनाने को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी। बैठक ...