अयोध्या, अप्रैल 14 -- रुदौली, अयोध्या। भारत रत्न एवं संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती कूढ़ा सादात स्थित अंबेडकर पार्क में समारोह पूर्वक आयोजित की गई। भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने बताया कि कूढ़ा सादात स्थित अंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए दो करोड़ 88 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही क्रियान्वित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। यह भी पढ़ें- मिल्कीपुर में अंबेडकर जयंती से निकला एकजूटता का संदेश उन्होंने कहा कि आमजन के अधिकारों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिक...